Weight Loss: मोटापा कम करने के लिए रोजाना पिएं जौ का पानी, जानिये कब करें डाइट में शामिल

मोटापा कम करने के लिए आप रोजाना रोजाना पिएं जौ का पानी। इससे आप स्वस्थ तरीके से वजन कम कर पाएंगे। आइए जानते हैं जौ का पानी कैसे बनाएं और डाइट में कब शामिल करें-

वजन बढ़ने के पीछे कई संभावित कारण होते हैं जैसे- अनहेल्दी खाना, लाइफस्टाइल, शारीरिक गतिविधि ना करना। वजन कम करने के लिए आपको कैलोरी लेने के बजाय कैलोरी बर्न करने की जरूरत होती है।

अगर आप अपना वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो आपको पता होना चाहिए कि आपको किस खाने से कितनी कैलोरी लेनी चाहिए। इसके लिए जरूरी है, कि आप सबसे पहले अपनी खाने की आदतों को सुधारें।

ऐसे में मोटापा कम करने के लिए आप रोजाना जौ का पानी पिएं। इससे आप स्वस्थ तरीके से वजन कम कर पाएंगे। आइए जानते हैं जौ का पानी कैसे बनाएं और डाइट में कब शामिल करें-

कैसे बनाएं जौ का पानी

  • सबसे पहले 2 से 3 चम्मच जौ लें और इसे साफ कर लें।
  • इसके बाद जौ को पानी में भिगोकर कम से कम 2 से 3 घंटे के लिए छोड़ दें।
  • इसके बाद छान लें और फिर जौ को पानी में 15-20 मिनट के लिए उबाल लें।
  • उबल जाए तो इसे छान लें और हल्का ठंडा होने पर पिएं।

वजन कम करने के लिए जौ के पानी के फायदे

  • जौ के पानी में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है, इस वजह से इसका सेवन करने से शरीर में फैट एकत्रित नहीं होता है।
  • जौ के पानी में फाइबर उच्च मात्रा में मौजूद होता है जिसके कारण पेट लंबे समय तक भरा रहता है और अनहेल्दी खाने की ईच्छा नहीं होती है।
  • इसके अतिरिक्त जौ का पानी पीने से शरीर में मौजूद एक्सट्रा फैट भी आसानी से बर्न हो जाता है। इस पानी को नियमित पीने से वजन कम होता है।

वजन कम करने के लिए जौ का पानी कब पिएं

  • यदि आप जल्द से जल्द वजन कम करना चाहते हैं और फैट बर्न करना चाहते हैं तो रोजाना दिन में कम से कम 2 से 3 बार जौ का पानी पिएं।
  • खाली पेट पीना अधिक फायदेमंद होता है।

जौ के पानी के अन्य फायदे

  • रोजाना जौ का पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर कंट्रोल रहता है जिससे हृदय से जुड़ी समस्या होने का खतरा कम हो जाता है।
  • जौ का पानी डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद होता है।
  • जौ के पानी में एंटीऑक्सीडेंट गुण होता है जो शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकाल देता है।

निष्कर्ष

जौ में वज़न को कम करने वाले तत्व तथा भूख को नियन्त्रित करने वाले तत्व होते है । जौ पाचन शक्ति को बढ़ाता है। सामान्य रूप से जौ के 100 ग्राम की मात्रा का सेवन किया जा सकता है।